👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों से नशीली गोलियां और अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
दरअसल हापुड़ कोतवाली पुलिस ईदगाह रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी कि इसी दौरान उसने सलमान पुत्र साबिर निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ तथा फिरोज पुत्र हुसैन निवासी काजीवाड़ा धौलाना को अवैध गांजे और नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 450 ग्राम अवैध गांजा और 150 नशीली गोलियां बरामद की है।
























