हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने एक महिला समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने गाड़ी लूटने के लिए कार चालक को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपियों से लूटी हुई कार, घटना के दिन पहने हुए कपड़े, दो मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल कड़ा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान तरुण शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी गांव कांवी पिलखवा तथा मुरादाबाद के मझोला के नई आबादी शाहपुर निवासी राजबाला उर्फ रिया के रूप में हुई है जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जनपद हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों ने गाड़ी को लूटने के इरादे से एक प्लानिंग की जिसके तहत उन्होंने गाड़ी बुक करा कर चालक जयभगवान निवासी रोहिणी, दिल्ली की हत्या कर उसे पिलखवा के हिंडालपुर रोड पर फेंक दिया था। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि मृतक दिल्ली में अपनी कार बुकिंग पर चलाता था जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने दोनों को राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गांव कांवी को जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया है जिनके पास से मृतक का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, लूटी हुई एसेंट कार, कड़ा, दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घटना का सफल अनावरण करने पर जनपद के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























