पांच दिन पहले हुई चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, 70 हजार की नकदी व चांदी के आभूषण बरामद












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पहले क्षेत्र के मोहल्ला शुक्लान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 70 हजार रुपए की नकदी और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम रोहित उर्फ छोटू पुत्र अजीत निवासी मोहल्ला शुक्लान मोहल्ला जटपुरा रोड पिलखुवा तथा दीपांशु पुत्र जयभगवान निवासी मोहल्ला डबरिया थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ है जिन्हें पुलिस ने जटपुरा रोड से गिरफ्तार किया है।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने मंगलवार को हापुड़ में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि पांच दिन पहले मोहल्ला शुक्लान में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बंद मकानों व दुकानों की रेकी करते थे और मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद आरोपियों को जटपुरा रोड से गिरफ्तार किया है।

कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601











  • Related Posts

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    🔊 Listen to this लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिलाओं के एक ग्रुप में स्वयं को बैंक एजेंट बताकर लोन दिलाने के बहाने दर्जनों…

    Read more

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    🔊 Listen to this पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा
    error: Content is protected !!