हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र की सैफी कॉलोनी में नामचीन कंपनी के डब्बों में घर की दही पैक करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है और खाद्य सुरक्षा विभाग में नामचीन कंपनी के अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सिंभावली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जैसे ही वह सैफी कॉलोनी में पहुंची तो एक कार में नामचीन कंपनी के दही के डिब्बो में घर की दही बनाकर बेचे जाने की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और मौके पर पहुंच कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। इसी के साथ पुलिस ने युवकों को भी हिरासत में ले लिया जिन्हें पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग व नामचीन कंपनी के पदाधिकारियों को अवगत कराया है। बताया जा रहा है कि नामचीन कंपनी की आड़ में आरोपी घर पर दही बनाकर उसे पैक कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























