हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने जनवरी में दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से सामान भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर में तहसील रोड पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 21 एलईडी बल्ब, दो बंडल कॉपर के तार बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम मोनू निवासी जनुपूरा और गौरव निवासी लक्ष्मी नगर स्याना के रूप में हुई है। दरअसल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में जनवरी में रखा हजार रुपए का सामान चोरी हो गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457
























