
मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड पर भाजपा नेता के पुत्र समेत दो युवकों को मारपीट कर घायल करने के मामले में दो आरोपियों को दबोच लिया है। गांव दोयमी निवासी भाजपा नेता सुबीस त्यागी ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 19 फरवरी की शाम उनका बेटा आकाश अपने साथी ध्रुव के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह दोयमी में फाटक के पास पहुंचा तो एक कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान अन्य कार भी मौके पर पहुंची थी जिसमें सवार अन्य आरोपियों ने लोहे की रोड व लाठी-डंडो से हमला किया था। पीड़ित का आरोप है कि तमंचे के बल पर ध्रुव ने 49 हजार और चेन लूट ली और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और सोमवार को स्वर्ग आश्रम रोड निवासी ललित और वजीराबाद दिल्ली निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























