हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ और एसओजी टीम ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिन पर चोरी, डकैती और लूट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सुखपाल और अजीत है. सुखपाल पर चार जबकि अजीत पर 38 मुकदमे दर्ज हैं. दोनों ही शातिर किस्म के बदमाश हैं जिनकी पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी. दोनों आरोपियों पर थाना बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर बहादुरगढ़ में मामले दर्ज हैं.
दरअसल बाबूगढ़ पुलिस और एसओजी टीम चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान उसका सामना अंतरराज्यीय गिरोह से हुआ. इस दौरान उसने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए अजीत पुत्र जंगी निवासी ग्राम हैदरपुर नगोला थाना हापुड़ नगर, दूसरे आरोपी का नाम सुखपाल पुत्र रामफल निवासी ग्राम हैदरपुर नगोला थाना हापुड़ नगर है. दोनों ही शातिर किस्म के अपराधी हैं जो कि चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते थे. इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों से आभूषण भी बरामद किए हैं. पुलिस ने तीन तगड़ी, एक हथफूल, एक ब्रेसलेट, सात जोड़ी पायजेब, दो जोड़ी बिछवे, एक गले का हार और 3500 रुपए नकद बरामद किए हैं. इसके साथ ही आरोपियों से अवैध असलहा भी पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.





























