👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देव उठान एकादशी के अवसर पर आर्य नगर में स्थित माहेश्वरी मंदिर में भगवान सालक राम जी के साथ माता तुलसी का विवाह बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर एक बरात शहर की प्रमुख सड़कों से होती हुई विवाह स्थल माहेश्वरी मंदिर पहुंची। इससे पूर्व मंदिर में दो घंटे से अधिक समय तक महिलाओं ने कीर्तन का किया और भजनों पर नृत्य किया जिसके बाद शादी की रस्में पूरी की। इस आयोजन को सफल बनाने में अलका शर्मा, अनीता शर्मा, चंचल, अंशुल गर्ग, शीला महेश, शिल्पा अग्रवाल, पारुल, नीलू, संतोष, बबीता गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























