👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को एक ट्रक का टायर अचानक फट गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक का चालक मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कराया। साथ ही घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एक ट्रक पिलखुवा से गजरौला जा रहा था। जैसे ही वह अटूटा मोड़ के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया जिससे हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो गया जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक सड़क से हटाया और यातायात को संभाला।






















