हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया के पास शनिवार को अर्थी लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर में सवार लोग सड़क पर गिर गए जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान करीब 14 लोग घायल हो गए जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचा है। मृतक के शव और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर बहलोलपुर बाबूगढ़ निवासी 90 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई थी जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर खुड़लिया के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयानक था की सतीश निवासी रसूलपुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























