हापुड, सीमन (ehapurnews.com): महाराष्ट्र से तरबूज लेकर मेरठ जा रहा एक ट्रक रविवार को जैसे ही जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और वह हाईवे किनारे पलट गया। इस दौरान ट्रक चालक घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक का हाल जाना और उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं क्रेन की सहायता से पुलिस ने सड़क किनारे पड़े क्षतिग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटवाया और व्यवस्था को संभाला।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि एक ट्रक महाराष्ट्र से तरबूज लेकर मेरठ जा रहा था। रविवार को जैसे ही ट्रक सोना पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया जिसके चलते वह हाईवे किनारे पलट गया और उसमें रखे तरबूज सड़क पर बिखर गए। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकालकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सीधा कराया और जांच शुरू की।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400





























