हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बॉलीवुड की शोले फिल्म काफी चर्चित रही है और उसी से जुड़ा एक एक डायलॉग हापुड़ आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत एक ट्रक पर लिखा हुआ है जो काफी ज्यादा चर्चाओं में है। ट्रक के आगे लगी एक प्लेट पर लिखा है: “अरे ओ सांभा कितना इनाम रखे है सरकार हम पर, 7 लाख जुर्माना 10 साल कैद”। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर यह चालक ने क्या और क्यों लिखा है?
सड़क पर दौड़ते ट्रकों के पीछे आपको तरह-तरह के स्लोगन, डायलॉग, विचार लिखे नज़र आएंगे। ज्ञात हो कि हाल ही में हिट एंड रन का मुद्दा ज़ोंरों से गर्माया था जिसका ट्रक चालकों ने विरोध भी किया था। हिट एंड रन कानून में जो नए प्रावधान रखे गए उसके अनुसार यदि गाड़ी ड्राइवर हादसे के पास पुलिस को सूचना दिए बिना फरार होता है तो उसे 10 साल की सजा काटनी होगी और भारी जुर्माने का सामना भी करना होगा जिसका ट्रक चालकों ने विरोध किया था। हालांकि बाद में सरकार तथा ट्रांसपोर्टरों के बीच सुलह के संकेत भी मिले थे। इसके बाद आंदोलन थम गया था। ऐसे में इस ट्रक के चालक ने नाराज़गी को शोले फिल्म के चर्चित डायलॉग से जोड़ दिया। इस पर आप किस तरह की प्रतिक्रिया देंगे? नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरुर करें।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

एसएसवी कॉलेज, हापुड़ में महाविद्यालय द्वारा निविदाएं आमंत्रित

































