👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में मंगलवार को विद्युत तारों की चपेट में आकर एक ट्रक में आग लग गई। हालांकि ट्रक के चालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रक का अधिकांश हिस्सा जल गया।
दरअसल एक ट्रक गांव देहरा से होकर गुजर रहा था। ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। देखते ही देखते चिंगारी निकलने लगी और ट्रक ने आग पकड़ ली। आग लगने के दौरान चालक ने किसी तरह ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी दमकल विभाग को मिली जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
























