हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा मोड़ पर बुधवार को ओवरब्रिज पर एक ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई. इस दौरान कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए. हादसे के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की.
बता दें कि सिंभावली के हरोड़ा मोड़ पर एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई जिससे यातायात भी प्रभावित हो गया. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को साइड कराया और जांच शुरू की. साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
हापुड़ में खुल गया इलेक्ट्रिक वाहनों का शोरूम : 9818360752
























