हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ततारपुर चौकी के पास कोहरे में रास्ता भटकने से ट्रक और टैक्सी की भिड़ंत हो गई। इस दौरान टैक्सी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और टैक्सी में सवार सवारी को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
बता दें मामला शुक्रवार की सुबह है। जब सड़कें कोहरे की चादर से लिपटी हुई थी। इस दौरान विजिबिलिटी बेहद ज्यादा प्रभावित थी। जैसे ही एक सफेद रंग की टैक्सी और ट्रक ततारपुर चौकी के पास पहुंचे तो दोनों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान टैक्सी चालक और ट्रक चालक को वाहन नजर नहीं आए जिससे यह हादसा हुआ। बता दें कि टैक्सी दिल्ली जा रही थी जिसमें किठौर निवासी इमरान सवार था। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है जिससे ट्रक चालक रास्ता भटक गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के दौरान टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249






























