
रिश्वतखोर जेई की बढ़ेंगी मुश्किलें, निलंबन की संस्तुति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग के रिश्वतखोर अवर अभियंता अशोक कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अशोक कुमार के निलंबन की संतुति कर अधिशासी अभियंता ने फाइल लखनऊ मुख्यालय भेज दी है। उम्मीद है कि जल्द ही जेई का निलंबन हो सकता है।
आपको बता दें कि एंटी करप्शन की टीम ने जेई अशोक कुमार को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों मंगलवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय से गिरफ्तार किया था। मामले में एक और अन्य अधिकारी की संलिप्तता भी सवालों के कटघरे में है। इस दौरान छापामार कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारी व कर्मी भी कार्यालय से भाग खड़े हुए। टीम ने मौके से जेई अशोक कुमार को रिश्वत लेते दबोच लिया था जिसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है। गांव शिवाया निवासी संदीप कुमार उर्फ संजू राणा की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695


























