हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला शिवपुरी निवासी राजीव कंसल ने सोमवार सुबह एक आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को पिस्टल से गोली मारली। परिजनों द्वारा घायल को मेरठ के अस्पताल ले जाते समय राजीव ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई। परिजन रास्ते से ही वापस लौट आए और थाना हापुड़ देहात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि राजीव सूदखोरों से परेशान था। उसने चारों सूदखोरों से लिया कर्ज चुका दिया था लेकिन सूदखोरों द्वारा की जा रही ब्याज की मांग को राजीव सह न सका और उसने मौत को गले लगा लिया। मृतक राजीव कंसल के पिता पूरन मल ने मामले में चारों के खिलाफ तहरीर दी है।
सोमवार को राजीव ने थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत एलएन रोड पर स्थित अपने गोदाम में खुद को गोली मारी थी। राजीव ने अपने कैबिन में यह कदम उठाया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने राजीव का हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन राजीव को लेकर मेरठ के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही राजीव ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि राजीन ने सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या का कदम उठाया है। राजीव ने कर्ज तो वापस कर दिया था लेकिन सूदखोरों द्वारा लगातार की जा रही ब्याज की मांग से परेशान होकर राजीव ने खुद को गोली मारली।
पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है और वहां से घटना में इस्तेमाल एक पिस्टल बरामद की है। राजीव मौहल्ला शिवपुरी में अपनी पत्नी शालिनी, 15 वर्षीय पुत्र अर्पित और 14 वर्षीय पुत्री शैली के साथ रहते थे। राजीव के इस कदम से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:






























