हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लगातार हो रही बिजली की ट्रिपिंग से लोग बेहद परेशान हैं. हापुड़ के उद्यमी अमन गुप्ता ने ट्वीट कर मामले की शिकायत संबंधित विभाग से की है जिनका कहना है कि पिछले एक महीने से ट्रिपिंग की वजह से फैक्ट्री चलाना बेहद मुश्किल हो रहा है.
उद्यमी अमन गुप्ता का कहना है कि उनकी फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति दिल्ली रोड पर स्थित बिजलीघर से जुड़ी है. दिन में कई बार ट्रिपिंग होती है जिससे मशीनें बंद हो जाती हैं. यह समस्या पिछले एक महीने से बनी हुई. मामले की शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई असर होता नजर नहीं आ रहा जिसके बाद अमन गुप्ता ने ट्वीट कर संबंधित विभाग को मामले से अवगत कराया है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























