हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली के गांव दत्तियाना में स्थित भूतेश्वरलाल मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी. ऐसे में सभी को तिरंगा यात्रा के बारे में जागरूक किया गया.
देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसके चलते सिंभावली के भूतेश्वरलाल मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी और सभी को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक किया गया. तिरंगा यात्रा में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.























