हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को हापुड़ के उद्यमियों ने धूमधाम के साथ हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया है औऱ वे स्वतंत्रता दिवस पर औद्योगिक प्रतिष्ठान व घर-घर तिरंगा फहराएंगे।
हापुड़ स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की मंगलवार को एक सभा हुई जिसकी अध्यक्षता उद्यमी सुनील जैन ने की। सभा में अमित मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, परमानंद शर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विशाल पानी वाले, आदि उद्यमी उपस्थित ते।
एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने बताया कि सभा में निर्णय लिया गया कि स्वाधीनता दिवस पर हर उद्यमी अपने-अपने प्रतिष्ठा व आवास पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराएंगे और अन्य को भी प्रेरित करेंगे। इस दिन औद्योगित संस्थानों पर तिरंगा ही तिरंगा दिखाई देगा। इसके अतिरिक्त देश भक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209
























