हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रक्षाबंधन पर्व के चलते हापुड़ में पतंग की दुकान सज गई है। भारत के चंद्रमा पर पहुंचने के पश्चात तिरंगे की पतंग की मांग बढ़ती जा रही है। पतंग खरीदने आने वाले ग्राहक तिरंगा पतंग की मांग कर रहे हैं जिनका ऐसा मानना है कि भारत के वैज्ञानिकों की बदौलत देश चांद पर पहुंच गया है। ऐसे में वह रक्षाबंधन पर्व पर आसमान को भी तिरंगे से सजाना चाहते हैं। हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर राजू पतंग स्टोर पर आपको 10 तरह की पतंगों की वैरायटी मिलेगी जहां दो रुपए से लेकर 20 रुपए तक की पतंग उपलब्ध है।
हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर राजू पतंग स्टोर के संचालक का कहना है कि रक्षाबंधन के चलते पतंग की मांग अक्सर बढ़ जाती है। ऐसे में उनके यहां नई-नई तरह की पतंगे हैं।
ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा
🔊 Listen to this ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनफद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक…
Read more




























