
शहीद शोभित शर्मा को याद कर श्रध्दासुमन अर्पित किए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के तत्वावधान में शुक्रवार को ग्राम मुदाफरा के शोभित शर्मा 13 मार्च 2018 को सुकमा में नक्सलवाद से लड़ते हुए IED ब्लास्ट में शहीद हो गए। शहीद शोभित शर्मा की शुरुवार को आठवीं पुण्यतिथि पर उनके गांव मुदाफरा में उनकी प्रतिमा के समक्ष उनकी आत्मा की शांति के लिए यज्ञ कर व उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीद की पत्नी ज्योति शर्मा व उनके पुत्र कृष्णा शर्मा, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी, ब्लाक उपाध्यक्ष विकास त्यागी, प्रशासनिक सदस्यों में वझीलपुर के ग्राम प्रधान राजू सैनी, ब्रजभूषण त्यागी, मोनू खान,सचिन शर्मा, केंद्रिय रिजर्व पुलिस के सब इंस्पेक्टर इंतेखाब आलम ,चालक चौब सिंह राजपूत आदि ने हवन आहुतियां डालकर श्रध्दासुमन अर्पित किए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























