हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सिक्किम में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर है। जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली में शनिवार को सड़क हादसे में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान जिला सैनिक बंधु के उपाध्यक्ष मनबीर सिंह ने बताया थाना सिंभावली में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह भी मौजूद रहीं।
आपको बता दें कि शुक्रवार को सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिर गया जिससे 16 जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि जेमा के रास्ते पर एक तीव्र मोड़ पर खड़ी ढलान पर चढ़ते समय वाहन फिसल गया और खाई में जा गिरा। इस दौरान तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी व 13 सैनिक शहीद हो गए जिनकी आत्मा की शांति के लिए सिंभावली थाने में दो मिनट का मौन धारण किया गया।
हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…
Read more
























