
स्वर्गीय राजकृपाल जी की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, बालिका मंदिर में नवनिर्मित 21 कक्षों का उद्घाटन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्यालय मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वर्गीय राजकृपाल जी की पुण्यतिथि पर आठवां स्मृति दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी ने अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और राजकृपाल जी के आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नवनिर्मित 21 कक्षों का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश चंद्र शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, मुख्य अतिथि अतुल गर्ग सांसद गाजियाबाद और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर दुष्यंत बंसल प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में नवनिर्मित 21 कक्षाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने-अपने मार्मिक गीत के माध्यम से स्वर्गीय राजकृपाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में संजय कृपाल, स्वाति गर्ग, अनिल अग्रवाल, कुलदीप कसाना, सचिन एसएम, मुकेश तोषनीवाल आदि उपस्थित रहे।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

























