
स्वाधीनता संग्राम के हापुड़ के शहीदों को श्रद्धांजलि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अगस्त क्रांति आंदोलन के दौरान अंग्रेजों भारत छोड़ों नारे का उद्घोष कर रहे हापुड़ के देशभक्त आंदोलनकारियों पर अंग्रेज सरकार के पिट्ठुओं द्वारा चलाई गई गोली से चार देशभक्त शहीद हो गए। हापुड़ के शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों ने हापुड़ के शहीद स्मारक पर पहुंच कर संगठनों ने हापुड़ के शहीद स्मारक पर पहुंच कर मोमबत्ती जलाई और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जनपद हापुड के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, समाज सेवी जगदीश प्रसाद आलूवाला,भाजपा नेता प्रभात अग्रवाल आदि हापुड वासी शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचे और हापुड के शहीदों को श्रध्दासुमन अर्पित किए।
बात 11 अगस्त 1942 की है, जब स्वाधीनता संग्राम के दौरान हापुड़ के लोगों ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया। इस देश भक्तों का एक जुलूस कोठी गेट की ओर से अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारे लगाते हुए अतरपुरा चौपला को और बढ़ रहा था। इस जुलूस में सेवाराम तिरंगा लेकर आगे चल रहे थे। अंग्रेज पुलिस ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया, परन्तु जुलूस नहीं रुका। अंग्रेज पुलिस ने देशभक्तों पर गोलियां चला दी और चार लोग शहीद हो गए। सेवा राम ने तिरंगा नहीं गिरने दिया पुलिस चौकी की एक दीवार पर गोलियों के स्पष्ट निशान है। हापुड़ के शहीद लाला मांगे लाल वैश्य, पंडित अंगन लाल शर्मा, गिरधारी लाल ठठेरे तथा रामस्वरूप जाटव हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























