हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष उमेश लोधी के संयोजन में गढ़ तहसील रोड पर समाजसेवी पंकज लोधी के निवास कार्यालय पर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि सर्व समाज के समाजसेवियों ने साथ में मिलकर मनाई जिसमें विजय शर्मा, अंकुर त्यागी, हर्षवर्धन शर्मा, संजय लोधी आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला प्रतिमा पर चढ़ाई. विजय शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि बाबू कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश मे सरकार चलाकर जंगलराज को खत्म किया. पूर्व चेयरमैन गढ़ रामअवतार राजौरा ने कहा कि साफ छवि वाले मुख्यमंत्री बहुत कम होते हैं. इस मौके पर अंकुर त्यागी, जोगिंदर लोधी, पंकज लोधी, कुमारपाल लोधी, उमेश लोधी, संजय डिश, गोपाल ठाकुर, शिव कुमार गौतम, अंशुल, करण सिंह लोधी, गजेंद्र लोधी, योगेंद्र सिंह लोधी, तारा केवट, रोहित मल्होत्रा, संजय धोनी, हरचरण, प्रजापति आदि मौजूद रहे.


























