हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अतिक्रमण जोरों पर है। शायद ही कोई ऐसी गली या मोहल्ला हो जहां अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण ना किया हो। हापुड़ के कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां पर अतिक्रमणकारियों ने बेखौफ होकर अतिक्रमण किया हुआ है। हापुड़ की गढ़ रोड, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, शिवपुरी के बाहर, पक्का बाग चौराहा, दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड, स्वर्ग आश्रम रोड आदि स्थानों पर लोगों ने अस्थाई अतिक्रमण किया हुआ है और सड़क पर दुकान लगाई हुई है जिसकी वजह से यातायात हमेशा प्रभावित रहता है। दुकानदारों ने अब काउंटर भी नालों पर लगाने शुरू कर दिए हैं। रेस्टोरेंट संचालक ने भी हापुड़ की रेलवे रोड, देवी मंदिर के पास, फ्रीगंज रोड आदि स्थानों पर जबरदस्त तरीके से अतिक्रमण किया हुआ है। फ्रीगंज रोड पर खड़े होकर पुलिस वाहनों का चालान तो करती है लेकिन उसकी नजर कभी अतिक्रमण की ओर नहीं गई।
हापुड़ में बढ़ता अतिक्रमण चिंता का विषय है। यदि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं हुआ तो यह अतिक्रमण लगातार बढ़ता चला जाएगा। हापुड़ में लोग सड़कों पर दुकान का सामान रखते हैं जिसके बाद ठेले खोमचे वाले खड़े होते हैं। ऐसे में आधी से ज्यादा सड़क घिर जाती है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान शुरू तो होता है लेकिन यह कुछ ही दिनों में खत्म हो जाता है।
नाले पर काउंटर लगाने का चला चलन:
अधिकतर रेस्टोरेंट संचालक ऐसे हैं जो कि नाले पर काउंटर लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं। हापुड़ की फ्रीगंज रोड इसकी जीती जागती तस्वीर है जहां शाम के समय रेस्टोरेंट्स संचालक नाले पर कब्जा जमा लेते हैं और सड़कों पर कुर्सियां बिछा लेते हैं।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























