👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित सबली गेट के बाहर एक पेड़ बुधवार को अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया. इस दौरान यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया. हालांकि संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को साइड किया.
मामला बुधवार का है जब हापुड़ से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर एक पेड़ अचानक हाईवे पर गिर गया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई मौके पर मौजूद नहीं था वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था. पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया जिसके बाद वाहनों को कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा. सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से पेड़ को साइड किया. इसके बाद यातायात सुचारू हुआ.


























