👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब बारिश की वजह से स्टेशन पर खड़ा एक पेड़ अचानक रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इस दौरान ओएचई वायर भी क्षतिग्रस्त हो गया। तार गिरने से ट्रेनें बाधित हो गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कर दिया।
मामला बुधवार का है जब दोपहर को मौसम बदलने से पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर खड़ा हरा भरा पेड़ अचानक गिर गया। इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पेड़ गिरने से ओएचई तार टूट गया जिसकी वजह से रेलवे यातायात भी प्रभावित हो गया। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया।




























