👁 0 views Views
हापुड, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): जनपद में पिछले 3 दिन से हो रही बारिश ने गुरूवार को अचानक तूफान का रूप धारण कर लिया जिससे धान व गन्ने की फसल को भारी नुकसान हुआ है। तूफान का व्यापक असर गाँव काठी खेड़ा में देखने को मिला यहाँ किसानों के खेत व घरों में खङ़े पेड़ गिर गये तथा धान व गन्ना ,जुवार की फसले गिर जाने के कारण चौपट हो गई।गांव लालपुर और काठी खेड़ा के मध्य स्थित पूजा स्थल पर पास नीम का एक पेड़ गिर गया जिस कारण वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।गिरे पेड़ को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8218182274






























