
ई-रिक्शा के पीछे लटक कर यात्रा, चालक समेत 11 ई-रिक्शा में सवार
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर एक ई-रिक्शा जाते हुए दिखाई दी जिसमें तय संख्या से अधिक लोग सवार थे। इस ई-रिक्शा में 10 छात्र और एक चालक मौजूद था। तय संख्या से अधिक सवारियों का बैठना जानलेवा साबित हो सकता है। एक छात्र तो ई-रिक्शा के पीछे अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करता हुआ दिखाई दे रहा है। यातायात पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं है जोकि लगातार नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। इस तरह चलती ई-रिक्शा पर लटक कर यात्रा करना जानलेवा साबित हो सकता है। जरा सा संतुलित बिगड़ने पर जान भी जा सकती है। ई-रिक्शा चालकों को भी मामले में गंभीर होना चाहिए जो रुपयों के लालच में तय संख्या से अधिक सवारियां बैठा रहे हैं। एक छात्र चालक के पास, एक छात्र पीछे लटका हुआ है जबकि आठ छात्र ई-रिक्शा के भीतर बैठे हुए हैं। नियमों का उल्लंघन कर खुलेआम ई-रिक्शा सड़क से गुजरी। विभाग को इस तरह की ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई करने की जरूरत है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























