हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्रामीणों की सुविधाओं को देखते हुए रोडवेज अब बसों का संचालन गांव में भी करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से छोटी या बड़ी बसों का संचालन अब गांव की सड़कों पर भी किया जाएगा जिससे यात्रियों का सफर आसान और सुगम हो।
आपको बताते चलें कि गाजियाबाद रीजन में बुलंदशहर, गाजियाबाद और हापुड़ के गांव शामिल है। कौशांबी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिव बालक ने बताया कि बुलंदशहर, गाजियाबाद और हापुड़ के एआरटीओ और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपनी-अपनी तहसील में बसों के संचालन के लिए सर्वे कर रहे हैं। फिलहाल 1870 गांव का सर्वे हो चुका है जिनमें से 1794 गांव को चिन्हित किया गया है। गांव का सर्वे जारी है। जल्द ही ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























