👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर रद्दी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से पलटे ट्रक को साइड कराया जिससे यातायात सुचारू हो सका। बता दें कि रद्दी से भरा एक ट्रक गढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा था जैसे ही वह कुचेसर चोपला के पास पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। राहत की बात यह रही इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लाखों रुपए का नुकसान हो गया।



























