👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने लाइन हाजिर कर दिया है. चौकी इंचार्ज पर एक मजदूर को पीटने का मामला सामने आया है जिसकी जांच सीओ सिटी कर रहे हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जनरेटर और अन्य सामान चोरी करने से जुड़ा है जहां चौकी इंचार्ज ने चोरी के शक में एक मजदूर को उठा लिया और उसे थाने लाकर फट्टे से बेरहमी से पीटा. मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में भी की गई. मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया और सीओ सिटी ने जांच शुरू कर दी है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























