हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला सरावनी अंसारी वाली मस्जिद के पास शुक्रवार की रात एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर जलकर हुआ राख हो गया। ट्रांसफार्मर में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। आग इतनी भयंकर थी कि इसने बिजली के खंबे को भी अपनी चपेट में ले लिया। बल्कि खंबे के आसपास भी आग लग गई। मौके पर मैजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं एक स्थानीय निवासी ने घटना को कैमरे में कैद कर लिया।
आपको बता दें कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला सरावनी अंसारी वाली मस्जिद के पास बीती रात लगभग 9:00 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग इतनी बढ़ गई की ट्रांसफर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इसमें किसी भी प्रकार का हादसा या जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।





























