VIDEO: बिजली के खंभों से भिड़े कैंटर में गिरा ट्रांसफार्मर










बिजली के खंभों से भिड़े कैंटर में गिरा ट्रांसफार्मर

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर कबाड़ से भरा एक कैंटर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभों से जा टकराया। इस दौरान पर सड़क किनारे रखा ट्रांसफार्मर कैंटर में गिर गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई जिसके पश्चात विद्युत कर्मियों ने लाइन को दुरुस्त किया।

जानकारी के अनुसार रविवार को एक कैंटर कबाड़ लेकर बुलंदशहर से हापुड़ आ रहा था। जैसे ही वह बुलंदशहर रोड पर पहुंचा तो चालक ने कैंटर से नियंत्रण खो दिया जिसके चलते कैंटर बिजली के खंभे से टकरा गया। सड़क किनारे रखा ट्रांसफार्मर कैंटर में गिर गया। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर व्यवस्था को सुचारू किया और राहगीरों ने चालक को अस्पताल पहुंचाया।








Related Posts

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

🔊 Listen to this धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के…

Read more

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

🔊 Listen to this पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ पहुंचे जहां…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा
error: Content is protected !!