हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अवैध वसूली के आरोपों में घिरे एसडीओ तृतीय सौरभ दीक्षित का स्थानांतरण हो गया है जो कि अब सहायक अभियंता राजस्व की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं एआर राजस्व देवेंद्र सिंह को एसडीओ तृतीय का पदभार सौंपा गया है।

किसानों ने लगाया था आरोप:
भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने धरने के दौरान एसडीओ तृतीय सौरभ दिक्षित पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए थे। किसान नेता ने बताया कि जरोठी में एक उपभोक्ता के यहां सौरभ दीक्षित ने छापा मारा और एक लाख रुपए लेकर छोड़ दिया। इसके साथ ही अभद्रता के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे थे जिसके बाद किसानों ने एसडीओ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चार दिन तक धरना दिया था।

मुख्य अभियंता ने दिया आदेश :
अधीक्षण अभियंता यूके सिंह का कहना है कि मुख्य अभियंता के आदेश पर एसडीओ तृतीय सौरभ दीक्षित को उपखंड क्षेत्र से हटाकर एआर राजस्व नियुक्त किया गया है जबकि एआर राजस्व देवेंद्र सिंह को एसडीओ तृतीय का पदभार सौंपा गया है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






























