हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक नर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ जिसमें नर्सरी डिलीवरी के नाम पर रिश्वत मांग रही है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी भी पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से नर्स का तबादला सपनावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर दिया है। आपको बता दें कि मामले की जांच भी एसीएमओ डॉ के पी सिंह तथा डिप्टी सीएमओ डॉ दिनेश खत्री को सौंपी गई है।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व कोठी गेट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स ने डिलीवरी के नाम पर परिजनों से चार हजार रुपए रिश्वत की मांग की। मामले से जुड़ा वीडियो भी प्रकाशित हुआ। मामले की शिकायत मिलने पर सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से नर्स का सपनावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तबादला कर दिया है।
आर. जी. सुमंगलम फार्मस बुक कराने के लिए कॉल करें : 7017182102































