हापुड़,(सूचना विभाग) (ehapurnews.com) : विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु जनपद हापुड़ की मतगणना दिनांक 10मार्च 2022 को नवीन मंडी हापुड़ में होनी है।
एस एस वी इंटर कॉलेज में रविवार क़ो जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार की उपस्थित में डाक मतपत्रों की गणना हेतु नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने उदबोधन में कहा कि सभी अधिकारी / कर्मचारी जिम्मेदारी पूर्वक बिना किसी पक्षपात के गणना का कार्य करेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए हुए मैन्यूअल कैलकुलेशन एवं मिलान की टीमों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी अधिकारी अत्यंत सावधानीपूर्वक अंकों का मिलान करें तथा किसी भी प्रकार की विषमता को उत्पन्न न होने दें ।आप सभी लोगों ने पिछले विधान सभा उपचुनाव में भी अच्छा काम किया था, मुझे उम्मीद है कि इस बार भी अच्छा ही होगा।
यदि किसी परिस्थिति में ऐसा पाया जाता है तो उसके लिए सम्बंधित अधिकारी / कर्मचारी की ही ज़िम्मेदारी तय की जाएगी । प्रशिक्षण में उप जिलाधिकारी हापुड़ एवं समस्त निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

























