
हापुड़ में यातायात व्यवस्था धड़ाम, चारों तरफ जाम ही जाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बुधवार को यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। शाम करीब 4:00 बजे के आसपास भयंकर जाम लग गया। हापुड़ के तहसील चौराहे पर जबरदस्त जाम लगने की वजह से दिल्ली रोड पर जाम अतरपुरा चौराहा तक पहुंच गया। वहीं फ्रीगंज रोड, बुलंदशहर रोड, दिल्ली रोड पर भी भयंकर जाम लगने से वाहनों की रफ्तार थम गई। इस दौरान वाहन चालक होरन बजाते रहे लेकिन वाहन सड़क पर रेंगते दिखाई दिए।
बुधवार को शाम के समय हापुड़ में वाहनों का दबाव इस कदर बढ़ गया कि चारों सड़के जाम की चपेट में आ गई। लोगों को दो मिनट की दूरी तय करने में आधा घंटा तक लग गया। सर्दियों में भी यातायात पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। क्षेत्र वासियों की मांग है कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एक उचित कदम उठाया जाए।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point






























