हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में टीएसआई विजेंदर पाठक ने सोमवार को बाबूगढ़ में स्थित एक ढाबे पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के बारे में बताया। आपको बता दें कि इस दौरान यातायात पुलिस ने लोगों को पंपलेट भी वितरित किए और अपील की कि यातायात नियमों का पालन जरूर करें।
ढाबे के संचालक ने बताया कि किस तरह टीएसआई ने जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को जागरूक किया।
ट्रैफिक पुलिस नवंबर को यातायात एवं सड़क सुरक्षा माह के रूप में मना रहा है। ट्रैफिक पुलिस जगह-जगह जाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। टीएसआई विजेंदर पाठक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक व अपील कर रहे हैं कि दोपहिया वाहन पर हेलमेट जरूर, दूरी व गति का ध्यान रखें, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।





























