हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ की टीआई मनु चौधरी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 26 वाहनों के चालान किए और एक मारुति वैन को सीज कर दिया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
बता दें कि शुक्रवार को ततारपुर ओवर ब्रिज के नीचे गोल चक्कर पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने चेकिंग अभियान चलाया जहां टी एस आई योगेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल रवि पवार, कांस्टेबल बनवारी लाल, होमगार्ड मनोज कुमार के साथ मिलकर मनु चौधरी ने अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की। साथ ही उन वाहनों पर शिकंजा कसा जो छोटे हाथी, टाटा 407 में सवारियां ढो रहे थे। इस दौरान 26 वाहनों के चालान किए जबकि एक मारुति वैन को सीज किया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























