👁 0 views Views
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को गुलाब भेंट कर ट्रैफिक रूल का पालन करने को कहा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नववर्ष-2024 के आगमन पर हापुड की ट्रैफिक पुलिस सोमवार को हापुड की सड़कों पर उतर आई और वाहन चालको को गुलाब व हैलमेट भेटकर यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी यातायात व यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट जागरुकता अभियान चलाकर जरूरतमंद दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट व गुलाब के फूल भेंट किए गए एवं आमजनमानस को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के प्रति जागरुक किया।ट्रैफिक पुलिस के इस प्रयास की लोगो ने सराहना की है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर



























