VIDEO: ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान, ट्रॉली में सवार होकर ना करें सफर










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के कानपुर में हाल ही में 26 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली में 50 से ज्यादा लोग सवार होकर जा रहे थे। हादसे में 11 बच्चे भी लापरवाही की भेंट चढ़ गए। दुर्घटना से सबक लेते हुए उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और लोगों को जागरूक करने का अभियान भी शुरू कर दिया है। हापुड़ में सीओ ट्रैफिक स्तुति सिंह ने सोमवार को ट्रैक्टर चालकों और उसमें सवार लोगों को समझाया कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर करें। जान जोखिम में डालकर यात्रा करना बेहद खतरनाक है। हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने यह अभियान हापुड़ के तहसील चौराहा, अतरपुरा चौराहा, मेरठ तिराहा आदि क्षेत्रों में चलाया और सभी को जागरूक किया।
सीओ ट्रैफिक स्तुति सिंह ने इस दौरान सभी से अपील की कि ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग सिर्फ कृषि कार्यों, माल ढुलाई के लिए ही किया जाए। इसमें सवारियों की ढुलाई ना करें और न ही लापरवाही बरते।








Related Posts

मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली के अन्तर्गत बक्सर के निकट गुरुवार की शाम को सड़क पार कर रही एक महिला को एक मिनी…

Read more

मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): राज्यनिर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीएम अभिषेक पांडेय ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

एलायंस का सम्मान समारोह

एलायंस का सम्मान समारोह

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित
error: Content is protected !!