
यातायात नवम्बर माह में वसूला एक लाख 22 हजार रूपए शमन शुल्क
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद(ehapurnews.com):नवम्बर माह में जनपद हापुड में पुलिस द्वारा चलाए गए यातायात नवम्बर माह के दौरान पुलिस ने ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने वालों से एक लाख 22 हजार पांच सौ रुपए का शमन शुल्क वसूल किया और बड़ी तादाद में लोगो को इश्तहार, गोष्ठी,नुक्कड नाटक,चित्र कला प्रतियोगिता के माध्यम से लोगो को यातायात नियमों पालन के प्रति जागरूक किया गया।यातायात नवम्बर माह का रविवार को समापन हो गया।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा थाना पिलखुवा क्षेत्रांतर्गत बनाए गए प्रशिक्षण सेंटर में यातायात माह नवम्बर 2025 के समापन समारोह का आयोजन किया गया।
यातायात माह नवम्बर-2025 के अंतर्गत यातायात पुलिस व नागरिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 7693 वाहनो के चालान, 84 वाहन सीज किए गये।यातायात नियमो का उल्लंघन करने पर एक लाख 22 हजार पांच सौ रुपए का शमन शुल्क वसूला गया।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने समापन समारोह पर ट्रैफिक पुलिस को सम्मानित भी किया और कहा कि ट्रैफिक रूल का पालन करने से ही सडक हादसे पर काबू पाया जा सकता है।उन्होने सभी ट्रैफिक रूल का पालन करने का आग्रह किया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी




























