👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र में जाम लग गया जिससे वाहनों के आवागमन पर काफी ज्यादा असर दिखाई दिया। इस दौरान छावनी चौराहे पर जाम लगने से वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बीच सड़क पर रस्सी बांधकर यातायात व्यवस्था संभाली और जाम खुलवाया। बता दें कि चौराहे पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में एक स्थायी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है जिससे जाम न लगे और लोगों को असुविधा न हो।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























