👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के कुचेसर चोपला के फाटक संख्या 62 सी के ट्रैक पर बुधवार को सीमेंट के कट्टों से लदा एक ट्रॉला फंस गया जिसकी वजह से रेलवे यातायात करीब एक घंटे तक प्रभावित हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक से ट्रॉले को हटाया गया। बता दें कि फाटक संख्या 62 सी के ट्रैक पर एक ओवरलोडेड ट्रॉला गुजर रहा था कि इसी बीच वह रेलवे ट्रैक पर फंस गया जिसकी वजह से यातायात अवरुद्ध हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रॉले को हटाया गया जिससे करीब एक घंटा रेलवे यातायात बाधित रहा।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958





























