छिजारसी टोल प्लाजा पर मासिक पास बनवाने में आ रही दिक्कत से व्यापारी परेशान












छिजारसी टोल प्लाजा पर मासिक पास बनवाने में आ रही दिक्कत से व्यापारी परेशान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड-दिल्ली रोड स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर स्थानीय व्यापारी व प्राइवेट वाहनों के लिए मासिक पास बनवाने में आ रही दिक्कत से हापुड के व्यापारियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया है।
हापुड के व्यापारी नेता ललित अग्रवाल व अमन गुप्ता ने बताया कि 1अप्रैल से मासिक पास बनवाने के लिए कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। परन्तु बिना वजह व्यापारियों , स्थानीय निवासियों को कागज पूरा ना कह कर कई कई बार बुलाकर फिर भी कुछ न कुछ कमी बता कर पास न बना कर परेशान किया जा रहा है।
पूर्व में मासिक पास बनवाने के लिए गाड़ी की आर सी व आधारकार्ड की आवश्यकता होती थी। परन्तु अब हर बार एक नया कागज बता कर व्यापारी को वापस कर दिया जाता है कि कभी इंसोरेंस, गाड़ी के फोटो , ड्राइवर के फोटो मलिक के फोटो, ड्राइविंग लाइसेंस आदि हर बार नया कागज लाने को बता दिया जाता है। तथा टोल पर केवल इस काम के लिए एक ही काउंटर बना है इस कारण लंबी-लंबी लाईन लगी हुई है जिससे सभी को परेशानी हो रही है।
टोल पर मासिक पास बनवाने के लिए और अधिक काउंटर खोले जाएं और जिस भी कागज की जरूरत है वह एक बार वहां पर डिस्प्ले कर कर बता दिया जाए जिससे होने वाले परेशानी से बचा जा सके। मासिक पास 31 मार्च को समाप्त होने के कारण व्यापारी को अधिक टोल शुल्क भुगतान करना पड़ रहा है शायद इसीलिए जानबूझकर मासिक पास बनाने में देरी की जा रही है।
व्यापारियों ने इस व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सही करा कर इस परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

 









  • Related Posts

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…

    Read more

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष के पद पर तैनात विक्की शर्मा को…

    Read more

    You Missed

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई
    error: Content is protected !!