एएसपी से व्यापारी बोले अतरपुरा चौपला अतिक्रमण मुक्त कराओ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने शनिवार की अपराह्न पुलिस दफ्तर में व्यापारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं को जाना। बैठक में व्यापारी नेता ललित अग्रवाल, उद्यमी अमन गुप्ता, प्रदीप गर्ग हाईड्रो वाले, अशोक बबली, प्रभात अग्रवाल, मोहित बंसल, गोविंद अग्रवाल, नरेश दत्तियाना, संजय अग्रवाल, डा.रमेश अरोरा सहित अनेक व्यापारियों ने बैठक में भाग लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद आश्वस्त किया कि पुलिस व्यापारियों व व्यापार के हितों की रक्षा हेतु कृत संकल्प है और पुलिस के द्वार 24 घंटे व्यापारियों के लिए खुले है। व्यापारी व उद्यमी अपने-अपने प्रतिष्ठानों को सीसीटीवी कैमरों से लैस रखे और कैमरों की व्यवस्था प्रतिष्ठान के अंदर होने के साथ-साथ सड़क मार्ग की ओर भी ऱखे। सभी कैमरे 24 घटे चालू रहे, और व्यापारी प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा गार्ड भी रखे।
व्यापारी ने मांग रखी कि गोल मार्किट जाने के लिए अतरपुरा चौपला से बेरीकेट हटाई जाए तथा अतरपुरा चौपला पर फल, सब्जी व खोमचे वालों ठेलों से यातायात में व्यवधान पैदा होता है, उन्हें हटाया जाए, यानि कि अतरपुरा चौपला को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाए। थ्री व्हीलरों पर ओवर लोड़ सवारी बैठाने पर अंकुश लगाया जाए।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर



























