व्यापारियों ने आयकर सीमा बढ़ाने को लेकर सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों ने बुधवार को राज्य कर के उपायुक्त लाल चंद्र को एक ज्ञापन देकर 11 सूत्री मांगों को व्यापार हित में पूरा करने की मांग की।
संस्था के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग हाईड्रो वाले, संजय डाबर, राजेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र सिंघल, अनिल गुप्ता, बिजेंद्र गर्ग, विपिन अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी बुधवार को हापुड़ के रेवती कुंज स्थित वाणिज्य कर दफ्तर पहुंचे और व्यापारी एकता के नारे को बुलंद किया। व्यापारी नेताओं ने वाणिज्य कर उपायुक्त लालचंद्र को एक ज्ञापन दिया, जो केंद्रीय वित्तत मंत्री को सम्बोधित था।
व्यापारियों की मांग है कि नकद लेन-देन की सीमा एक लाख रुपए की जाए। आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाए। आयकर व जीएसटी प्रदान करने वाले परिवार के सदस्यों को शिक्षा व स्वास्थ्य की बेहतर मुफ्त सुविधाएं दिलाई जाएं। जीएसटी में व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जाए। मंडी समिति को समाप्त किया जाए। 20 साल तक आयकर देने वाले व्यापारियों को 40 हजार रुपए प्रति माह पेंशन दी जाएं। राज्य कर अधिकारी ने ज्ञापन को शासन को भेजने का आश्वासन दिया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























